रायपुर 28 नंवबर 2024। आरंग ब्लाॅक के ग्राम बहनाकाड़ी गांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागों के स्टाॅल में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने के बाद उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। आज शिविर के माध्यम से 175 में से 127 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों का भी निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस शिविर में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए। इस शिविर में किसानों को बीज का वितरण किया गया और मछुवारों मछलीजाल के साथ आइस बाॅक्स भी वितरित किया गया। विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और इस तरह के शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे की हितग्राही शिविर में जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आम लोगों की समस्याएं उनके घर पहंुच कर सुनी जाए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्व है। उन्होंने कहा कि ऐेसे शिविरों में हितग्राही जितनी ज्यादा संख्या में पहंुचेगे उनको लाभ मिलेगंे। इसलिए ऐसे शिविरों में हितग्राही ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। शिकायतें सही मंच पर पहुंचेगी तो तभी शिकायतों का निराकरण होगा। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 को कलेक्टर जनदर्शन कक्ष बना दिया गया है। इसमें निर्धारित जनदर्शन के अलावा किसी भी कार्यालीन दिवस में शिकायत की जा सकती है। यहां आने वाली समस्याओं को निराकृत किया जाता है। कलेक्ट्रेट परिसर में ही जन समस्या निवारण कॉल सेंटर बनाया गया है। जो कि सातों दिन 24 घंटे संचालित की जाती है। जहां पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर समस्या का निराकरण होने पर हितग्राही को फोन कर सूचना दी जाती है। शिविर में मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, आरंग जनपद सीईओ श्री लहरे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

