भिलाई 28 दिसंबर। महान संत गुरू बाबा घासीदास की जयंती पर उनके संदेश पर एक संगोष्ठी का आयोजन 28 दिसम्बर को किया गया है. कूर्मि भवन, शंकर नगर दुर्ग में दोपहर 1 बजे आयोजित इस संगोष्ठी में बाबा के संदेश मनखे मनखे एक समान पर चिंतन एवं विचार किया जाएगा. इस अवसर पर भुवनदास कोसरिया को गुरू बाबा घासीदास समरसता सम्मान 2024 से नवाजा जाएगा.
अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता छत्तीसगढ़ आदिवासी परिषद के अध्यक्ष के.आर. शाह करेंगे. छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के अध्यक्ष राधेश्याम साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष डॉ परदेशीराम वर्मा मुख्य वक्ता होंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ भ्रातृसंघ के अध्यक्ष तेज बहादुर बंछोर, छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन की संयोजक चन्द्रकला तारम, महिला सशक्तिकरण संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा काड़े, ओबीसी महासभा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू तथा छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के पूर्व महासचिव रामानंद देवांगन भी संबोधित करेंगे. मंच संचालन धरमपाल वर्मा करेंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ भातृसंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल वर्मा एवं महासचिव एम.एल देवांगन ने दी है.
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
