राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में लॉट द्वारा की जाएगी। इसी तरह 29 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के प्रावधानों के अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरंपच पदों तथा जिला पंचायत राजनांदगांव के निर्वाचन क्षेत्रों एवं जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के निर्वाचन क्षेत्रों एवं अध्यक्ष पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी प्रवर्गों के महिला हेतु लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के कोई भी वयस्क निवासी आरक्षण की कार्रवाई के दौरान निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हंै।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
