ब्राजील। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विमान पहले एक घर की चिमनी से टकराया फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक मुख्य आवासीय क्षेत्र में स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।
दुर्घटना का कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, विमान में सवार सभी 10 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए हैं और जमीन पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विमान पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराया, उसके बाद यह ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान से जा टकराया। मोबाइल की दुकान के पास मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों को धुएं के कारण परेशानी हुई और विमान का मलबा उनके ऊपर गिर गया। इससे उन्हें चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना का कारण क्या था।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

