Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»चिरायु योजना से तीन साल की अंशिका के गंभीर दिल की बीमारी का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन
    छत्तीसगढ़

    चिरायु योजना से तीन साल की अंशिका के गंभीर दिल की बीमारी का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर। विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली के निवासी कृतिबाई और धनेश्वर यादव बहुत खुश थे जब तृतीय संतान के रूप में एक बालिका का उनके यहां जन्म हुआ। सभी तरफ खुशियां ही खुशियां थी। पर जल्द ही उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। नन्ही अंशिका हमेशा बीमार रहने लगे गयी परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था वे क्या करें। ऐसे में एक दिन जब आंगनबाड़ी केंद्र में आये चिकित्सकों के दल ने अंशिका की जांच की और उन्हें बताया कि उनकी एक साल की छोटी सी अंशिका दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। जिसका ईलाज कराया जाना आवश्यक है।
    घर वालों में डर व्याप्त हो गया। उसी बीच पिता धनेश्वर का भी निधन हो गया। पूरे परिवार को संकट के बादलों ने घेर लिया। माता कृतिबाई ने अपनी मां के घर जाने की सोची जहां अंशिका का उचित उपचार हो सके। वृद्ध मां और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गयी थी। ऐसे में घर के पालन के साथ अंशिका के उपचार का खर्च वहन करना कृतिबाई के लिए कठिन हो गया था। फिर भी उन्होंने अपनी छोटी छोटी बचत से उन्होंने लोगों की सलाह पर रायपुर के निजी अस्पतालों में जांच कराई, पर कुछ हासिल ना हुआ। उन्होंने पुनः चिरायु के चिकित्सकों से संपर्क किया तो चिकित्सकों ने इस बीमारी का चिरायु द्वारा निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी दी। तब कृतिबाई और उनकी मां विनीता बाई के जीवन में आशा की किरण जागी।
    चिरायु योजना द्वारा पहले अंशिका को उपचार के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की सलाह पर नवा रायपुर स्थित सत्यसाईं चिकित्सा संस्थान एवं भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच कराई गई। जहां के चिकित्सकों ने अंशिका की हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थानों में जांच कराने को कहा। जिसके बाद चिरायु के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में अंशिका की जांच कराई। जहां के चिकित्सकों द्वारा अंशिका का दिल का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 14.5 लाख रुपयों का खर्च आया जिसका वहन चिरायु योजना के अंतर्गत शासन द्वारा किया गया।
    इस संबंध में अंशिका की नानी विनीता बाई ने भाव विभोर होकर नम आंखों से बताया कि अंशिका हमेशा दर्द से रोती रहती थी। कभी कभी तो रोते रोते नीली पड़ जाती थी। हमको समझ नहीं आता था हम क्या करें। हालात के आगे मजबूर हो जाते थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारी पोती का इलाज कभी संभव हो पाएगा, चिरायु योजना से अंशिका का इलाज पूरी तरह निःशुल्क हुआ, जिससे हमें राहत मिली। अब जब अंशिका हंसती है तो उसकी मुस्कुराहटों को देख कर हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शासन को हम धन्यवाद देते हैं। जिनके कारण हमारी बिटिया अब स्वस्थ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.