रायपुर, 12 नवंबर 2024। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में श्री तोखन साहू राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, राजनांदगावं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री श्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री श्री केदार कश्यप एवं कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से महासमुंद जिले में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, सक्ति में विधायक श्री अमर अग्रवाल, कांकेर में विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से दंतेवाड़ा जिले में विधायक श्री किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बेमेतरा में विधायक श्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में विधायक श्रीमती गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, कोण्डागांव में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक श्री चैतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

