नारायणपुर, 19 नवम्बर 2024।कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनदर्शन में समस्त किसान ग्राम कुकड़ाझोर द्वारा कृषि कार्य हेतु बिजली पोल एवं ट्रांसफॉमर प्रदान करने, घसियाराम बघेल ग्राम कुम्हली बार्ड क्र.10 द्वारा रोजगार हेतु, फगनी कोर्राम वार्ड आया गुडरीपारा द्वारा पुनः कार्य में वापस रखने हेतु, श्रीमती मंगली उसेण्डी निवासी ओरछा द्वारा वेतन न मिलने पर, श्रीमती जमुना उसेण्डी निवासी ओरछा द्वारा पुलिस जी.डी. आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में उंचाई में छूट चाहने, मोहम्मद फिरोज बंगलापारा वार्ड क्र.04 पूर्व में जनदर्शन में दिया गया आवेदन में कार्यवाही के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
