बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी रामायण साहू ने पटवारी द्वारा धान का रकबा काटने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम मस्तूरी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम महमंद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।
तखतपुर के ग्राम भरारी की श्रीमती कीर्ति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला पंचायत को उनका आवेदन सौंपकर निराकरण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के महमंद गांव में अवैध निर्माण की शिकायत की गई। बिना लेआउट और लाईसेंस के ठेकेदार द्वारा अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के संबंध में रकबा घट जाने की कई किसानों ने शिकायत की। उन्होंने तहसीलदारों को उनका आवेदन भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

