Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़, 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर ऋशा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    जनदर्शन में रायगढ़ के बबलू सतनामी ने आवेदन दिया कि अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत उन्हें 1.50 लाख रूपये की राशि मिली थी। जिन्हें उन्होंने सावधि जमा खाता के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चक्रधर नगर शाखा में जमा करवाया था। तीन साल बाद परिपक्वता अवधि पूरी होने पर भी राशि का भुगतान आज पर्यन्त नहीं किया गया है। जिससे युगल दंपत्ति को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को मामले में बैंक से समन्वय कर राशि का भुगतान करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार धरमजयगढ़ के कापू तहसील के ग्राम पंचायत कमराई के ग्रामवासी पीडीएस संचालक की मनमानी की शिकायत करने पहुंचे थे। उनका कहना था कि दुकान संचालक द्वारा नियमित रूप से राशन का वितरण नहीं किया जाता है। कई बार ग्रामवासियों से विवाद की स्थिति भी बनती है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी को सूचना देने पर जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर श्री गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को वस्तुस्थिति की जांच कर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि राशन वितरण की नियमित रूप से जांच की जाए, इसमें कहीं कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। ग्राम लोईग के नारायण साहू भी जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने आवेदन देकर बताया कि अपनी भूमि पर मकान निर्माण कर परिवार के साथ रह रहा हूं। मकान के जर्जर होने पर मरम्मत के लिए एक हिस्से को समतल करने पर पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसको लेकर आपसी विवाद हो रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने तहसीलदार को मामले में मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में जिले से पहुंचे नागरिकों ने राशन कार्ड निर्माण, आवास निर्माण, सहित अन्य समस्याओं के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.