बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के श्री मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम चोरभठ्ठीखुर्द के ग्रामीणों ने वार्ड में पानी की समस्या के सबंध में आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के अधिकारी देखेगें। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के रामप्रसाद रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में 15वे वित्त आयोग एवं मूलभूत के कामों में गड़बड़ी की शिकायत की । इस मामले की जाँच जनपद पंचायत कोटा के सीईओ करेगें। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार निवासी श्री रामनिहोर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया, इस मामले को सीईओ तखतपुर देखेगे। ग्राम ढ़नढन निवासी खिलेन्द्र तिवारी ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को सौंपा।
Trending
- दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
- नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
- सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
- इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
- जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
- बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…

