बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/जिला पंचायत की बैठक 20 नवंबर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सवेरे 11.30 बजे एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों एवं स्वच्छ मिशन योजना अंतर्गत कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य, जल संसाधन, शिक्षा, वन, समग्र शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
