कोरिया । जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन 1995 के नियम 28 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी गई हैं।
निर्वाचन क्षेत्र और प्रक्रियाः
जिला पंचायत के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे, जिसमें बैकुण्ठपुर, सोनहत और खड़गवां के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 2 बैकुंठपुर में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान और मतगणना की तिथियां
प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी (सोमवार) और तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी (रविवार) को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी।
परिणाम घोषणा
प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी को और तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुण्ठपुर में सुबह 10:30 बजे से घोषित किया जाएगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
