जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है। जिले में अब तक 70109.72 मीट्रिक टन धान की हुई धान खरीदी के एवज में 10876 किसानों को 1,39,92,76,760 रूपए (एक अरब उन्चालीस करोड़ बांनबे लाख छिहत्तर हजार सात सौ साठ रूपए ) का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है, तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ किया गया है। डीवो जारी किया 524400.00 क्विंटल धान उठाव 46940.00 क्विंटल किया गया है।
विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 17 दिसम्बर तक 10876 किसानों से 70109.72 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 74809.96 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी 2 दिवस की खरीदी के लिए कुल 2806 किसानों के लिए 19363.56 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया हैं। जिले में 47 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 524400.00 क्विंटल का डीवो जारी किया जा चुका है जिसमे से 46940.00 क्विंटल का धान भी उठाव किया जा चुका है।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

