बेमेतरा 21 नवंबर 2024। ग्राम झाल में कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे प्रोग्राम के अंतर्गत किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन व कृषि गोष्टि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर, रावे इंचार्ज डॉ. असीत कुमार पांडेय, मृदा विज्ञान से डॉ. टी.डी. साहू, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. उमेश कुमार ध्रुव, शस्य विज्ञान विभाग से डॉ. हेमलता निराला, डॉ. साक्षी बजाज उद्यानिकी विभाग से डॉ. कुंती बंजारे, पादप कार्यिकी विभाग से डॉ. नूतन सिंह और ग्राम झाल की प्रधान पिंकी नंदकिशोर वर्मा व ग्राम के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अधिष्ठाता व सरपंच द्वारा रिबन काट कर के हुई, तत्पश्चात विशेषज्ञों द्वारा किसानों के प्रश्नों का समाधान बताया गया। किसानों में उत्साह देखा गया और इस गोष्टि में विद्यार्थी किसान व विशेषज्ञों के माध्यम बने।
इस अवसर पर डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। डॉ. असीत कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा जमीनी स्तर के किसानों के समस्याओं की जानकारी होगी, व उनकी संचार क्षमता का विकास होगा। ग्राम झाल के किसानों ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का विद्यार्थियों द्वारा उद्घाटन ग्राम झाल के किसानों के लिए उत्कृष्ट कार्य है, और हमें वैज्ञानिक विधियों व नए तकनीकों की जानकारी व हमारे समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

