बिलासपुर, 30 जनवरी/ संयुक्त टीम ने आज फिर कार्रवाई की। टोकन के अनुरूप धान की घर में उपलब्धता नहीं होने पर टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण कराया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि तहसील बिलासपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र महमंद का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। सेवा सहकारी समिति महमंद के कृषक द्वारा आज विकय हेतु 82.20 क्विंटल का टोकन कटाया गया था। मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर धान नहीं पाया गया। अतः संबंधित कृषक से रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर अगले दो दिनों में दलालों और कोचियों पर पैनी नज़र रहेगी। 31 जनवरी को चालू सत्र में धान खरीदी का आखिरी दिन है।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
