बलौदाबाजार, 9 जनवरी 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जिले में द्रुत गति से जारी है। उपार्जन केंद्रों से नियमित रूप से धान उठाव हेतु मिलरों को डीओ जारी किये जा रहे हैं। अनेक निर्देश के बाद भी कुछ मिलरों द्वारा डीओ कटने के बाद धान उठाव में रूचि नहीं ली जा रही है जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने मिलर एवं परिवहनकर्ता द्वारा समय -सीमा में अपने दायित्व का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर समिति के सदस्यों द्वारा ऐसे रईस मिलर जो डीओ कटने के 10 दिवस के पश्चात भी धान उठाव शुरू नहीं किये हैं उनके डीओ में पेनल्टी अधिरोपित करने का भी निर्णय लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 629394 मेट्रिक टन धान उपार्जन हुआ है जिसमें से परिवहनकर्ता द्वारा 145943मेट्रिक टन एवं जिला और अंतरजिला मिलर द्वारा 155897 मेट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। उपार्जन केंद्रों में 327554 मेट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है।जिले के मिलर को 195207 मेट्रिक टन हेतु डीओ जारी हुआ है जिसमें से 129843 मेट्रिक टन धान का उठाव किया गया है तथा 65364 मेट्रिक टन धान का उठाव शेष है जिसमें से 49 रईस मिलर का 490 डीओ में 12679 मेट्रिक टन धान का उठाव 10 दिवस के पश्चात् नहीं किया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
