बिलासपुर, 21 दिसम्बर 2024/ तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 10 राशन दुकान आवंटित करने के लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर एवं 9 दुकान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में उक्त तिथि तक फार्म जमा किये जा सकेंगे। फूड इन्सपेक्टर श्री वस्त्रकार ने बताया कि तखतपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8.9 एवं 10 वार्ड के लिए राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा,बहतराई, विजयपुर, चोरभठ्ठी कला, सकेरी और बूटेना में राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा अन्य सहकारी समितियां दुकान संचालन के लिए पात्रता रखते हैं। महिला समूह का गठन आवेदन तिथि से तीन महीने पहले का होना चाहिए। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर की खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
