गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 नवम्बर 2024। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। इस दौरान धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने विशेष निगरानी दलों एवं उड़नदस्तों का गठन किया है। खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त दल द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण होने पर 3 गोदामों से कुल 190 क्विंटल धान जप्त किया है, जिनके विरूद्ध मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की जय मां काली ट्रेडिंग कम्पनी पेण्ड्रा के गोदाम में स्टॉक अभिलेख से अधिक अवैध रूप से भण्डारित 90 क्विंटल तथा निलेश एण्ड कम्पनी और साक्षी ट्रेडर्स गौरेला के गोदाम से 50-50 क्विंटल धान जप्त किया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
