रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जोबरो का रहने वाला हेमसिंह राठिया (37) मंगलवार की दोपहर में झिंकाबहाल गया था। वहां से खाली ट्रैक्टर लेकर धान धुलाई करने के लिए खुरुसलेंगा की तरफ जा रहा था। वह जब समकेरा और रायपारा के पहुंचा, तो मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और मौके ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना तमनार पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से मृतक खुरुसलेंगा अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।’
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
