बिलासपुर, 18 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही कराने के लिए नियुक्त ऑफिसर्स जिम्मेदार होंगे।
जिला पंचायत बिलासपुर के अंतर्गत सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 05 बिल्हा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 से 07 तखतपुर हेतु अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत वंदना गबेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 से 09 तखतपुर एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 मस्तूरी हेतु संयुक्त कलेक्टर मनीष कुमार साहू एवं उप संचालक पंचायत शिवानी सिंह, निर्वाचन क्षेत्र 15 से 17 कोटा हेतु डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर, जिला आडिटर पंचायत अशोक कुमार धिरही को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तखतपुर जनपद पंचायत में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही हेतु तहसीलदार सकरी आकाश गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर सत्यव्रत तिवारी एव नायब तहसीलदार तखतपुर रूचिका अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत मस्तूरी में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की कार्यवाही संपूर्ण कराने हेतु तहसीलदार मस्तूरी जयंती देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ मस्तूरी जे.आर. भगत एंव नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
जनपद पंचायत बिल्हा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कराने तहसीलदार बिल्हा राजेन्द्र भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा एस एस पोयाम, नायब तहसीलदार बिल्हा मनीषा झा एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जनपद पंचायत कोटा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की संपूर्ण कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत कोटा युवराज सिन्हा, प्रभारी तहसीलदार समर्थ थवाईत सहित अन्य विभागीय अधिकरियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
