बीजापुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधित करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रति निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण में प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 31 दिसंबर दिन मंगलवार से प्राप्त की जा रही है। दावे आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 निर्धारित है। इसी तरह दावे आपत्ति का निपटारा 9 जनवरी, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावाआपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 10 जनवरी, प्रारूप क-1 में प्राप्त दावाआपत्ति का निराकरण 11 जनवरी, दावे आपत्ति के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर इसी तरह परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टी साफ्टवेयर में करना तथा चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के संलग्न करने का कार्य 14 जनवरी 2025 को सम्पन्न होगा एवं 15 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
