बलौदाबाजार,4 दिसम्बर 2024/भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 4 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में किया जायेगा। इसके लिए माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण किये हुए अभ्यार्थियों को उनके ई-मेल में प्रवेश पत्र भेजा गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनरल ड्युटी पद हेतु 195 आवेदकों का 9 दिसम्बर 2024 एवं अग्निवीर टेक्नीकल एवं ट्रेडसमेन के पद हेतु 26 आवेदकों का 11 दिसम्बर 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के मोबाईल नम्बर 96913-33104 एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलौदाबाजार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07727-299443 पर सम्पर्क कर सकते है।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
