दंतेवाड़ा, 13 दिसंबर 2024। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी सजल जैन लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश स्तर की परीक्षा में 46 वाँ रैंक में चयनित हुए है। उल्लेखनीय है कि सजल जैन अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उन्होंने रामकृष्ण धरमार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय भोपाल से 2023 में विधि में स्नातक की उपाधि ली तथा वर्तमान में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी सीहोर में विधि स्नातकोत्तर में अध्ययनरत हैं। विगत दिवस 11 दिसंबर को लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश स्तर की परीक्षा में 46 वाँ रैंक के साथ चयनित होकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि पर समाज कल्याण विभाग दंतेवाड़ा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की गई है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

