रायपुर 12 नवम्बर 2024/ दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से आकाशवाणी चौक, टिकरापारा चौक, संजयनगर, संतोषीनगर, मठपुरैना, रायपुरा, सुंदरनगर, लाखेनगर, पुरानीबस्ती, कालीबाड़ी चौक, चंगोराभाठा, कुशालपुर, बुढ़ातालाब, सदरबाजार, कोतवाली थाना चौक, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक मोतीबाग चौक, व्हाइट हाउस नगर निगम गार्डन में समाप्त हुई। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

