राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा में दिव्यांग खिलाडिय़ों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त जिला स्काउट गाईड महेश खण्डेलवाल, समाज सेवी एवं अध्यक्ष आस्था मूक बधिर शाला के महेन्द्र सुराना, समाज सेवी रूपम सोनछत्रा, समाज सेवी गीता राठौर उपस्थित थे। अतिथियों ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दिव्यांग खिलाड़ी बाधित संवर्ग के चेमन सेन हरिश निषाद, तुलेश्वरी बांधे, निशा बांधे, नीरा जांगड़े व तरूण कुमार, अस्थि बाधित संवर्ग से राकेश सिन्हा, श्रवण बाधित संवर्ग से ज्योति यादव, अनुज साहू, श्वेता लहरे, पूजा देवांगन तथा राज्य स्तरीय कला के क्षेत्र में प्रतिभावान दिव्यांग कलाकार भर्रेगांव के भूपेश साहू एवं शंकरपुर के श्री विकाश जामुलकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय में पदस्थ शासकीय वरिष्ठ कलाकार बीर सिंह साहू, तिहार धु्रव, राम प्रसाद यादव द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार स्थानीय दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत संस्था शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा व आस्था एवं मनोकामना के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण सुखमा चद्रवंशी, शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा, आस्था, मनोकामना मनोविकास शाला के प्राचार्य शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
——
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
