Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 5 को लेंगे शपथ
    राष्ट्रीय

    देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 5 को लेंगे शपथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, चंद्रकांत पाटिल ने रखा प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे समेत सभी ने समर्थन किया।जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
    भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फडणवीस 5 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। महायुति के विधायकों की बैठक में भी इस फैसले पर सहमति बनी। इस अवसर पर भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।
    गौरतलब है कि बीते 12 दिनों से फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे था। संघ और भाजपा नेतृत्व के लिए भी फडणवीस पहली पसंद माने जा रहे थे। फडणवीस, जो पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अपने प्रशासनिक अनुभव और भाजपा के प्रति निष्ठा के कारण पार्टी के लिए एक भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं।
    शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार राज्य की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। महायुति की बात करें तो भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

    September 18, 2026

    ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत”, TMC के नाम-निशान पर EC की रोक पर बोले राहुल गांधी

    September 18, 2026

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार और आंध्र में चंद्रबाबू नायडू भी असहज

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.