बिलासपुर, 16 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज दो राइस मिलों में छापामार शैली में निरीक्षण किया। बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल और पंधी के एसडी राइस मिल पहुंचकर टीम ने जांच की। इनमें हनुमान राइस मिल में संदेहास्पद चावल और धान का स्टॉक जब्त किया। उनका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया और आगामी आदेश तक मिल को सील कर दिया गया। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि इस तरह जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बीच प्रशासन की समझाइश पर राइस मिल एसोसिएशन भी मान गए हैं। धान का उठाव और कस्टम मिलिंग के लिए राजी हो गए हैं। संघ के अध्यक्ष ने लिखित में इस आशय का सहमति पत्र भी जिला प्रशासन को सौंप दिया है। धान का उठाव भी कई मिलरों ने तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है। पंधी के एसडी मिल ने जांजी समिति से धान का उठाव किया है।
गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 हेतु कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने के कारण आज राजस्व, खाद्य,मार्कफेड, विद्युत विभाग की सँयुक्त टीम द्वारा बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मिलर द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान और चावल के स्टॉक को जब्त कर आगामी आदेश तक मिल को सील किया गया एवं मिल में लगे बिजली कनेक्शन को काटा गया। ज़िला प्रशासन द्वारा समस्त मिलर को धान का उठाव एवं कस्टम मिलिंग करने हेतु निर्देशित किया है। इस बीच समझाइश पर जिला राइस मिल एसोसिएशन द्वारा कस्टम मिलिंग कार्य हेतु पंजीयन, बारदाना जमा,अनुबंध,धान उठाव जैसे कार्य मे सहमति देते हुए उक्त कार्य में तत्काल प्रगति करने हेतु लिखित में सहमति प्रदान की गई। कार्यवाही उपरान्त एसडी एग्रो राइस मिल पंधी द्वारा जाँजी समिति से धान उठाव प्रारम्भ कर दिया गया।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

