बिलासपुर, 29 नवम्बर 2024/खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध खपत रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव उपाय किये गये हैं। इस कड़ी में सीमावर्ती गांवों में 7 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। वन एवं खनिज विभाग के पूर्व में कार्यरत बैरियर का उपयोग चेकपोस्ट के रूप में किया जा रहा है। अतिरिक्त अमला की ड्यूटी लगाई गई हैं। बिलासपुर परिक्षेत्र में हरदीपारा बेरियर, सोंठी बैरियर, रतनपुर परिक्षेत्र में रतनपुर बैरियर, कोटा परिक्षेत्र में कंुवारीमुड़ा और पटैता बैरियर, बेलगहना में केकराडीह बेरियर तथा मस्तुरी में लवर खनिज जांच चौकी स्थापित किये गये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इन चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जायेगी। अवैध धान की जानकारी मिलने पर विशेष चेकिंग दल को सूचित किया जायेगा, जो कि मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करेगी। चेक पोस्टों में तीन पालियों में दिन-राज कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
