बिलासपुर, 8 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से किसान खुश है। सेवा सहकारी समिति सेंदरी के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा और शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी सेवा सहकारी समिति के खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान परसराम केवट ने बताया कि केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से बैंकों के लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है। समय पर पैसा मिल जाने से वाहनों का किराया भाड़ा देने में सुविधा हुई। एटीएम की सुविधा से किसानों को लाभ मिल रहा है। परसराम ने किसानों के हितों को ध्यान में रखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया। ग्राम गतौरी के किसान तेजस्वी सिंह ठाकुर ने धान खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। तेजस्वी सिंह ने समय पर धान के पैसे मिलने और बैंक में घंटों इंतजार और लंबी लाइनों से राहत मिलने पर खुश जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

