Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नए साल के आगमन पर राजधानी के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़
    छत्तीसगढ़

    नए साल के आगमन पर राजधानी के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर 01 जनवरी 2025। नव वर्ष के आगमन की सभी ओर धूम मची है। सभी अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत कर रहे है। नववर्ष 2025 के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों एवं काफी भीड़ आज देखने को मिली है।
    मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) रायपुर के प्राचीन मंदिरों में एक है जो कि लगभग 120 वर्ष पुराना है। प्राचीन और बड़ा मंदिर होने के कारण यहां की मान्यता बाकी मंदिरों से ज्यादा है। और समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से वर्ष 18 दिसम्बर 2023 को उनके रायपुर प्रवास के दौरान बड़ा मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवीन मंदिर का निर्माण लघु तीर्थ के रूप में बनाने का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम राजधानी वासियों को प्राप्त हुआ था।
    लघु तीर्थ संकल्प हेतु जिनालय के मूलनायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की गई है। जो कि विगत 1 वर्ष से निरंतर प्रज्वलित है। आज नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर जिनालय में प्रातः काल से ही धर्म प्रेमी बंधु श्रावक गणों की भीड़ लगी रही। आज के शुभ अवसर पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष समस्त विश्व में शांति, समृद्धि एवं जन कल्याण हेतु अभिषेक, शांति धारा,पूजन का आयोजन आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया। सुबह 8.30 बजे सभी ने शुद्ध धोती दुपट्टे धारण कर मंगलाष्टक पढ़ कर जगत कल्याण हेतु शांतिनाथ भगवान को पांडुशिला में विराजमान किया। अभिषेक पाठ का स्तवन कर सभी ने प्रासुक जल से रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक किया।जल अभिषेक उपरांत समस्त विश्व में शांति समृद्धि जनकल्याण निमित्त रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा मंत्रोच्चार सम्पूजकानां प्रतिपालकानां,यतीन्द्र-सामान्य-तपोधनानाम्। देशस्य राष्ट्रस्य पुरस्य राज्ञ:, करोतु शान्तिं भगवान् जिनेन्द्र के साथ की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य अशोक जैन एवं सौमिल जैन द्वारा की गई। शांति धारा पश्चात भगवान की संगीतमय मंगलमय आरती भी भक्ति भाव से सभी ने की। आज अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर सभी ने देव शास्त्र गुरु पूजन एवं शांति नाथ भगवान का पूजन किया अंत में शांति पाठ पढ़ कर पूजन समाप्त किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन गुरु कृपा, श्रेयस जैन बालू,दिलीप जैन कोषाध्यक्ष, सुजीत जैन सचिन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन कुरा वाले,रासु जैन,किशोर जैन,राज जैन, अशोक जैन,सौमिल जैन,कीर्ति जैन,मनीष जैन,राजेश रज्जन जैन एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

    September 22, 2026

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.