राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत शनिवार 25 जनवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रखने के निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश अनुसार 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की शुरूआत 22 जनवरी से की जा चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इस दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
