बेमेतरा 23 जनवरी 2025:- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के आदेशानुसार जिले मे आगामी 25 जनवरी 2025 को सभी 10 नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी। निर्देश है कि 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिले के 10 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन जमा करने की शुरुआत 22 जनवरी 2025 से हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। चूंकि यह दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

