बिलासपुर, 30 जनवरी 2025/नगरीय चुनाव के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं पार्षद पदों के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद विभिन्न कारणों से पार्षद पद के 6 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनीत नंदनवार भी इस दौरान उपस्थित थे। निरस्त किये गये नाम निर्देशन पत्रों में वार्ड क्रमांक 13 से नर्मदा पटेल एवं श्याम पटेल, वार्ड 51 से राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम एवं वार्ड 68 से मीनाक्षी पटेल शामिल हैं। वार्ड 13 के नर्मदा पटेल का नामांकन चुनाव आयोग द्वारा निर्हरित सूची में शामिल होने के कारण और श्याम पटेल का नामांकन आरक्षित वर्ग के सीट पर जाति संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने के कारण निरस्त किया गया है। शेष 4 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र अपूर्ण रूप से भरे होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।
आयोग के प्रेक्षक पहुंचे –
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिले के प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार पहुंच चुके हैं। न्यू सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक 3 मेें उनके ठहरने की व्यवस्था की गई हैं। श्री नंदनवार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा फिलहाल संचालक भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव संबंधी सूचना अथवा शिकायत सवेरे 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
