कोरिया। नगर पंचायत पटना एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती यामिनी पाण्डेय, गुप्ता (संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण) का आगमन 29 जनवरी 2025 को निर्धारित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रेक्षक को रुकने की व्यवस्था विश्राम भवन, बैकुंठपुर में की गई है। प्रेक्षक के निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत, बैकुंठपुर में पदस्थ उप अभियंता रमोद चौधरी को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन ने पहले ही मतदाता सूची, मतदान केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा लगातार की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रेक्षक के साथ समन्वय बनाए रखें और समय पर सूचनाएं प्रदान करें।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
