Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
    • शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»निकाय-पंचायत चुनाव : भाजपा 25 जनवरी को करेगी प्रत्याशियों का ऐलान
    छत्तीसगढ़

    निकाय-पंचायत चुनाव : भाजपा 25 जनवरी को करेगी प्रत्याशियों का ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भाजपा ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम के महापौर, पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 25 जनवरी तक पूरा करके इनका ऐलान भी कर दिया जाएगा। जहां महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश चयन समिति करेगी, वहीं पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद करेगी और ऐलान करेगी।
    पार्षद प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति करेगी। प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे, इसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। हालांकि दोनों चुनावों के लिए मतदान में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं रहेगा। ऐसे में दोनों चुनावों के लिए प्रत्याशियों का चयन करने की कवायद चल रही है। अभी से लगातार दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। दावेदार जिलों, संभाग के प्रभारियों के पास पहुंचने भी लगे हैं।
    महापौर-अध्यक्ष प्रत्याशी ऐसे होंगे तय
    नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों के चयन के लिए जिलों से पैनल तैयार होकर संभागीय समिति के पास आएगा, इसके बाद संभागीय समिति से यह पैनल प्रदेश चयन समिति के पास पहुंचेगा। प्रदेश चयन समिति की बैठक में सभी नगर निगमों के पैनलों पर मंथन के बाद नामों का ऐलान प्रदेश चयन समिति करेगी। अगर जरूरी हुआ तो महापौर प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के पहले राष्ट्रीय संगठन को भी इसकी जानकारी देकर मंजूरी ली जा सकती है। इसी तरह से नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के लिए जिलों से संभागीय समिति के पास पैनल आएगा। इस पर संभागीय समिति फैसला करेगी, लेकिन इसके लिए संभागीय समिति को प्रदेश समिति का अनुमोदन लेना पड़ेगा। अनुमोदन लेने के बाद संभागीय समिति पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों पर फैसला संभागीय समिति करेगी और जिलों में इसका ऐलान होगा। पार्षद प्रत्याशियों पर फैसला भी संभागीय समिति करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी

    May 9, 2026

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.