बालोद, 02 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनता को राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में जिले के राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं डीआर ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने तहसील एवं अनुविभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य, स्वामीत्व योजना के कार्यों की प्रगति, मसादी, गांवों के सर्वे के कार्य के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण अभिलेख दुरस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, भू-अर्जन आदि के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने डीजिटल क्राॅफ्ट सर्वे, जियो रिफ्रेंशिंग आदि के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन, परीक्षण आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

