रायपुर 20 दिसम्बर 2024/ आबकारी आयुक्त आर. शंगीता तथा कलेक्टर जिला रायपुर, डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब तस्करी की सूचना पर 18 दिसम्बर 2024 को लोहार चौक वार्ड नम्बर 64 थाना पुरानीबस्ती जिला रायपुर में छापामार कार्यवाही कर सतीश कौशल पिता शिवनारायण कौशल के आधिपत्य से 8 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 6.0 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 6800 है. जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, जिसका बाजार मूल्य 45000 को भी कब्जे आबकारी लिया गया।
इसी क्रम में 19 दिसम्बर 2024 को दीपक खण्डेलवाल पिता लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल उम्र 50 वर्ष साकिन रामसागर पारा वार्ड 37 थाना मौदहापारा जिला रायपुर के आधिपत्य मकान से 39 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 29.25 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 37800 है. जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में आरोपी को मौके पर श्री आशीष सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण राजेन्दनाथ तिवारी, डी.डी. पटेल, आशीष सिंह, वैभव मित्तल, रविशंकर पैकरा, जेबा खान तथा आबकारी उप निरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कौशल किशोर सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध शराब विक्रय एवं तस्करी तथा अन्य आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु रायपुर जिले के आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2428201 पर आबकारी अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना दर्ज करायी जा सकती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

