दुर्ग, 13 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी साथ मौजूद थे। चिकित्सों ने तीजन बाई जी के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि तीजन बाई के फिजियोथेरेपी के लिए सितम्बर माह में शासकीय चिकित्सालय सुपेला के डॉ. दीपमाला (फिजियोथेपिस्ट), डॉ. शिखर अग्रवाल (मेडिकल अफसर) और एक स्टॉफ नर्स को निर्देशित किया गया है, इनके द्वारा नियमित देख-रेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने की जानकारी मिली है।
राजस्व अमले द्वारा आय प्रमाण पत्र पूर्व में प्रदान किया जा चुका है। आज निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन एवं कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग से संपर्क करने पर मिली जानकारी अनुसार माह अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल छः माह की पेंशन राशि 30 हजार रूपए 22 अक्टूबर 2024 को तीजन बाई के खाते में हस्तातंरित किया चुका है। संबंधित बैंक से संपर्क कर भुगतान हेतु निर्देशित किया गया है। कलाकार पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन 26 सितम्बर 2024 को संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। स्मरण पत्र प्रेषित कर शीघ्र निराकरण हेतु राज्य शासन से अनुरोध किया गया है। शासन से राशि स्वीकृत होते ही भुगतान की जाएगी।
ज्ञात हो कि पद्मविभूषण तीजन बाई की ओर से उनकी बहु रेणु देशमुख द्वारा आर्थिक सहायता एवं अन्य मुद्दों के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उनके अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

