नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 13 नवंबर, 2024 को ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निबंध और कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित किया। ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव (डीएएचडी) ने की। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव (ओएल), निदेशक (ओएल) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अधीनस्थ कार्यालय भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
इस अवसर पर राज्य मंत्री द्वारा विभाग की राजभाषा पत्रिका ‘सुरभि’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। अपने संबोधन में राज्य मंत्री ने राजभाषा के महत्व का उल्लेख करते हुए इससे जुड़ी कई रोचक घटनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व पर भी जोर दिया। श्री बघेल ने कहा कि हमें अपनी बोली, अपना पहनावा और अपना खान-पान कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यही हमारी मूल पहचान है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा को अपनाने का आह्वान किया।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

