नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// 21वीं राष्ट्रीय पशु संगणना कार्यक्रम अंतर्गत नारायणपुर जिले में पालतू पशुओं की गणना की जा रही है। कलेक्टर बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में एक नोडल अधिकारी, 04 सुपरवाइजर एवं 20 प्रगणकों के द्वारा डिजिटल प्रारुप में गोवाईल अप्लीकेशन के माध्यम से घर घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जा रहा है। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. आर. के पडोटी ने बताया कि पशुपालन संबंधी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में पशुओं की गणना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होती है तथा इस जानकारी का उपयोग विभिन्न कल्याणकारी कार्यकमों जैसे टीकाकरण, नस्ल संवर्धन में भी होता है। पशु संगणना कार्यकम में इस बार गौवंशी, भैंसवंशी, बकरीवंशी, सूकर, उंट, घोड़ा, गधा, टट्टू, खच्चर, खरगोश, कुत्ता, मुर्गी, बतख, टर्की, बटेर, गिनी फाउल, की नस्लवार गणना की जा रही है। इसके अतिरिक्त पशुपालन में उपयोग होने वाली मशीनरी जैसे मिल्किंग मशीन, बेलर मशीन, चाफ कटर, इंक्यूवेटर इत्यादि की गणना भी की जा रही है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को पूरा करने फरवरी 2025 का लक्ष्य तय किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सर्वेक्षण कार्य में लगे प्रगणकों को अपने पशुओं की सही एवं सटीक जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
Trending
- कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
- गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
- पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
- राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन

