भिलाई 16 नवंबर 2024। पाटन में नया सीनेमा घर बनाया गया है जिसका उद्घाटन सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के बाद यहां शहीद वीर नारायण सिंह पर बनी फिल्म को सांसद बघेल ने समाज के लोगों के साथ बैठकर देखे। सांसद विजय बघेल के यहां पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया। इसके बाद शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा आरती की गई।
उनकी वीरता को याद किया गया। इसके बाद समाज के लोगों के साथ सीनेमाघर में शहीद वीर नारायण सिंह पर बनी फिल्म सभी ने देखा। फिल्म देखने के बाद सांसद विजघ बघेल ने फिल्म बनाने वाले पूरे टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के युवा भी नई तकनीक और आधुनिकता से अपनी नई सोंच से समाज के आगे बढ़ाने, प्रेरित करने वाली फिल्म बना रहे है। हमारे पुरोधा, हमारे सम्मानित वीर नारायण सिंह पर फिल्म बनाएं है। जो काफी भी मनमोहक और रणादायी है। इससे हमारे प्रदेश के युवा अपने गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे। इस फिल्म के लिए सांसद विजय बघेल ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Trending
- एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
- थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
- राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
- जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
- GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
- 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला

