बलौदाबाजार, 4 दिसम्बर 2024/भारत सरकार क़े खेलो इंडिया योजना अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, कसडोल संचालित है। उक्त प्रशिक्षण केंद्र मे खेलो इंडिया लघु केंद्र की गाइडलाईन अनुसार 1 पास्ट चैम्पियन एथलीट (महिला या पुरुष ) की नियुक्ति हेतु आवेदन 10दिसम्बर 2024 तक आमंत्रित किया गया है।
पास्ट चैम्पियन एथलीट नियुक्ति क़े लिए निर्धारित योयता मे पहली प्राथमिकता सम्बंधित खेल क़े मान्यता प्राप्त एनएसएफ या एसोसियेशन क़े तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। दूसरी प्राथमिकता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा या खेलो इंडिया गेम्स मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हो।तीसरी प्राथमिकता राष्ट्रीय एआईयू पिछली चैम्पियनशिप मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हो तथा चौथी प्राथमिकता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल विगत चैम्पियनशिप मे राज्य का प्रतिनिधित्व या खेलो इंडिया गेम्स मे भागीदारी को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एनआईएस को भी मान्य किया जायेगा।
अभ्यर्थी अपने बायोडाटा क़े साथ 10 दिसम्बर 2024 को कार्यालयीन दिवस मे संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आरटीओ परिसर बलौदाबाजार मे जमा कर सकते हैं।साक्षात्कार हेतु पृथक से जानकारी दी जायेगी। आवेदन फॉर्म जिला कार्यालय एवं वेब साइट एचटीटीपी स्लेस बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
