रायपुर 30 दिसंबर 2024। पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात सीएएफ के कंपनी कमांडर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
खुदकुशी के कारणों की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी कमांडर ने खुद को बैरक में बंद कर खुदकुशी की है। घटना की जानकारी बैरक में रहने वाले अन्य सीएएफ जवानों के पहुंचने के बाद मिली।
खुदकुशी करने वाला कंपनी कमांडर मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला अनिल सिंह गहरवार बताया बटालियन दुर्ग में तैनात था।
घटना रविवार दोपहर के बाद की बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक एक्सटपर्ट की टीम पहुंची। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस खुदकुशी की वजह तनाव बता रही है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को पुलिस ने दी है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कंपनी कमांडर अनिल सिंह की ड्यूटी पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर-3 के पास लगाई गई थी। रविवार को अवकाश होने की वजह से अनिल सिंह ड्यूटी जल्दी समाप्त कर अपनी बैरक में पहुंच गया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
