जशपुर। जिले में पैरावट में आग लगने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चों ने खेलते- खेलते ही माचिस लेकर पैरा में आग लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव की है। जहां दो नाबालिग बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान लगभग 2 बजे खलिहान में रखे पैरावट में खेल रहे थे।
खेलते- खेलते एक बच्चे ने माचिस लेकर पैरा को आग लगा दी। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले चुकी थी और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि, बच्चा बाहर न आ सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचा ली है जो अभी पूर्णता स्वस्थ है।
जैसे ही ग्रामीणों ने देखा कि, भीषण आग लगी हुई है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दमकल वाहन को दी गई एवं घटनास्थल पर तत्काल प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिस वजह से बच्चे को ना बचाया जा सका। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नाबालिग के पिता ने बताया कि, एक महिला द्वारा जानकारी देने पर वे मौके पर पहुंचे थे। आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि उनका बच्चा पैरा के अंदर है। वहीं थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि, घटना की जानकारी के बाद बच्चों को होली क्रॉस अस्पताल लाया गया था जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

