राजनांदगांव 04 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह आज डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र टप्पा में पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पालक चौपाल में उपस्थित गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से चर्चा करते हुए बच्चों एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों में कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों से संबंध में जानकारी दी और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार को खाने एवं बच्चों को भी पौष्टिक आहार खिलाने कहा। शिशुवती माताओं से बच्चों की दिनचर्या के संबंध में जानकारी लेते हुए बच्चों को जंक फूड, पैकेट फूड से बचाने तथा बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने कहा। इसके साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के सही देखभाल से उनका भविष्य संवरता है। कुपोषण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों के विकास को अवरूद्ध करता है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हीं बच्ची दिव्यांशी का रेडी-टू-ईट से बने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सीईओ जिला पंचायत ने नन्हीं बच्ची दिव्यांशी को आशीर्वाद दिया और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने गर्भवती माताओं की गोद भराई कर सुपोषण किट प्रदान किया। गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त खान-पान रखने की सलाह दी गई। पालक चौपाल कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव रोशनी भगत टोप्पो, परियोजना अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
