बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनु.जाति, अनु. जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु एसएससी, बैंकिग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, छ.ग.व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क परीक्षा प्रशिक्षण (कोचिंग) अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से प्रदान किया जावेगा। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 1 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित कराई जा रही है। पात्र प्रशिक्षार्थी प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित होन हेतु 4 दिसंबर से प्रवेश पत्र कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र साइंस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। इस हेतु परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाई कोर्ट के सामने बिलासपुर में बनाये गये हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र साईस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
