Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रथम चरण में 17 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत राजनांदगांव के मतदान केन्द्रों में होगा मतदान
    छत्तीसगढ़

    प्रथम चरण में 17 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत राजनांदगांव के मतदान केन्द्रों में होगा मतदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 16 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए आज ठाकुर प्यारे लाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत राजनांदगांव के मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
    उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 13, जनपद पंचायत सदस्य के 95, सरपंच के 404 एवं पंच के 5590 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न होगा। प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण 17 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 20 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की जाएगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यकता हो) प्रथम चरण 18 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 21 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 24 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण 19 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 22 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण 20 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 23 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
    त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 110 एवं पंचों की संख्या 1612 है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 100 एवं पंचों की संख्या 1400 है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 2, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 20, सरपंचों की संख्या 76 एवं पंचों की संख्या 1057 है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 3, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 118 एवं पंचों की संख्या 1521 है। जिले के सभी 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों में पंचायतों की संख्या 408 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 1082 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 लाख 32 हजार 81 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 66 हजार 754, महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 65 हजार 324 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 3 है। जनपद पंचायत क्षेत्र राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 114 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 312 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 42 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 79 हजार 243, महिला मतदाताओं की संख्या 78 हजार 797 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 2 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 100 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 263 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 971 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 66 हजार 754 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 65 हजार 217 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 76 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 209 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 98 हजार 679 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 49 हजार 330 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 49 हजार 349 है। जनपद पंचायत क्षेत्र छुरिया क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 118 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 298 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 389 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 427, महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 961 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन

    May 6, 2026

    श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.