बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा नवीन स्वीकृत आवासो का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित कर योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। और साथ ही प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में कुल 2016-23 तक पुराने वित्तीय वर्षों में 59,123 आवास स्वीकृत हुए थे जिसके विरुद्ध 54,940 आवास पूर्ण हो चुके है । जबकि 4,183 आवास निर्माणाधीन है। जो की लक्ष्य का 93% पूर्ण करा लिया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50,660 आवासों का लक्ष्य जिला बिलासपुर को प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध 41,145 आवासो की स्वीकृति की जा चुकी है शेष बचे आवासो का पंजीयन एवं स्वीकृति कार्य प्रक्रिया में है। इसके अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत द्वारा पीएम जनमन के एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपूर्ण आवासो को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत से जिला समन्वयक एवम् सहायक अभियंता (आवास) साथ ही आवास एवं नरेगा के जनपद स्तरीय टीम सहित ईई एएसडीओ आरईएस एवं समस्त उप अभियंता तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

