मोहला 16 जनवरी 2025। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आज जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष पांडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नए आवास की स्वीकृति के लिए हितग्राहियों को स्वीकृति का प्रमाण पत्र अपने कर कमलों से वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को आवास पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवासमित्रों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब का अपना खुद का आवास हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच पूरे भारत देश में आवासहीन परिवारों का सपना साकार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने जिले के अंतर्गत योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से कहा कि राज्य सरकार का गठन करने में समर्थन किया है। उसके लिए सरकार संकल्पित भावना के साथ लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र के नागरिकों को सुगम जन जीवन जीने का आधार मुहैय्या कराया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन के मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा, मकान के साथ ही शुद्ध पेयजल की सुविधा शासन द्वारा मुहैय्या कराया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हितग्राहियों का ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कराकर हितग्राहियों का नाम सर्वे सूची में शामिल किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हर परिवार का अपना पक्का आवास होने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक का शासन की हर योजना का लाभ लेवें, अपना जीवन को उज्ज्वल बनाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि नम्रता सिंह, रेणु टांडिया, नरसिंग भण्डारी, परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

