धमतरी 03 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के नगरी और मगरलोड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि, महतारी वंदन योजना, जनधन खाता, जन्म प्रमाण पत्र, कुपोषण मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार कार्ड, पेंशन योजना, राशन, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल बीमा, सिकलसेल, सुरक्षा बीमा योजना, ऋण पुस्तिका इत्यादि से लाभान्वित किया जा रहा है। कोई भी कमार परिवार किसी भी योजना से वंचित ना रहे और और इनका कमार बसाहटों में शत्-प्रतिशत क्र्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर आज नगरी स्थित साहू सदन में कमार समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति नोडल अधिकारियों और समाज प्रमुखों से आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शासन, समाज, सहभागिता दिखाते हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना को शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किये जायेंगे। कमार समाज द्वारा बैठक में शासन को धन्यवाद देते हुए आगामी समय मे हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हुए योजना लाभ दिलाने की सहमति दी गयी। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

